सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Deepika Becomes State Topper with 499/500 Marks in Arts Stream, Creates History

HBSE 12th Result: दीपिका ने पूरे प्रदेश में किया टॉप, कला संकाय में 500 में से 499 अंक हासिल कर रचा इतिहास

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 12 May 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
सार

HBSE Result 2026 Topper: प्रदेश के 12वीं बोर्ड परिणामों में इस बार छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। कला, विज्ञान और वाणिज्य तीनों संकायों में लड़कियों ने टॉप कर राज्य का नाम रोशन किया है।

Deepika Becomes State Topper with 499/500 Marks in Arts Stream, Creates History
HBSE 12th Topper List 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं की नियमित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष कुल पास प्रतिशत 84.67% रहा है, जिससे विद्यार्थियों का प्रदर्शन संतोषजनक और बेहतर माना जा रहा है। परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्र-छात्राएं अब अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं।

Trending Videos


परिणाम के साथ-साथ बोर्ड ने मेरिट सूची भी जारी की है। रेवाड़ी की दीपिका ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। दीपिका ने 500 में 499 अंक हासिल किए हैं। वह कला संकाय की छात्रा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

84.67% बच्चे हुए पास

इस वर्ष 12वीं बोर्ड का कुल पास प्रतिशत 84.67% रहा है। छात्राओं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.79% रहा। वहीं, छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.45% रहा। स्पष्ट है कि छात्राओं ने छात्रों को काफी पीछे छोड़ दिया है। परिणामों के अनुसार, छात्राओं ने लड़कों के मुकाबले 6.52% अधिक पास प्रतिशतता हासिल की है।

HBSE 12th Topper List 2026: 12वीं की टॉपर लिस्ट

  • प्रथम स्थान: दीपिका (499 अंक) - विवेकानंद विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, छिल्लर (रेवाड़ी)

  • द्वितीय स्थान: उदिता (498 अंक) - विश्ववारा कन्या गुरुकुल, रुड़की (रोहतक)
  • तृतीय स्थान: योगिता (शिक्षा भारती ग्लोबल स्कूल, बुडायन, जींद) और मुस्कान (ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, धमतान साहिब, जींद) - दोनों छात्राओं ने 497 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।


कला संकाय टॉपर्स

 

स्थान विद्यार्थी अंक स्कूल जिला
प्रथम दीपिका 499 विवेकानंद विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, छिल्लर रेवाड़ी
द्वितीय उदिता 498 विश्ववारा कन्या गुरुकुल, रुड़की रोहतक
तृतीय (संयुक्त) योगिता, मुस्कान 497 शिक्षा भारती ग्लोबल स्कूल, बुडायन / ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, धमतान साहिब जींद

विज्ञान संकाय टॉपर्स

स्थान विद्यार्थी अंक स्कूल जिला
प्रथम वंशिका महाजन 494 बी.के.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, साल्हावास झज्जर
द्वितीय (संयुक्त) सिमरन, अमन, शुभम 493 प्रज्ञा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भांडवा / आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बौंद कलां / रॉयल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बौंद कलां चरखी दादरी
तृतीय मंजू 492 ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मतलौडा हिसार

वाणिज्य संकाय टॉपर्स

 

स्थान विद्यार्थी अंक स्कूल जिला
प्रथम (संयुक्त) तमन्ना, जानवी 494 एस.डी. कन्या महाविद्यालय, नरवाना / मॉडल के.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ढांगरा जींद / फतेहाबाद
द्वितीय (संयुक्त) तनीषा, भावना, कामाक्षी 493 हिंदू कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल / ग्रामीण सीनियर सेकेंडरी स्कूल, छारा / न्यू हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोनीपत / झज्जर / यमुनानगर
tृतीय (संयुक्त) लक्ष्य कुमार, धृति, अंशिका, स्नेहा, भारती, नवनीत 492 विभिन्न स्कूल जींद / भिवानी / सोनीपत / पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed