सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Nagina MP Chandrashekhar Azad reached Meerut, leaders of many parties including SP-BSP joined aaspa

UP: चंद्रशेखर बोले- मेरठ की सातों सीटों पर लड़ेंगे चुनाव; बाबर चौहान समेत सपा-बसपा के कई नेता आसपा में शामिल

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 13 May 2026 01:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Meerut News: चंद्रशेखर आजाद ने सपा से आए बाबर चौहान खरदौनी, दिलशाद भाटी, तौफीक इलाही समेत कई नेताओं को पार्टी का पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई। साथ ही पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। 

UP: Nagina MP Chandrashekhar Azad reached Meerut, leaders of many parties including SP-BSP joined aaspa
मेरठ पहुंचे सांसद चंद्रशेखर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी (आसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद बुधवार को मेरठ पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सहित अन्य राजनीतिक दलों के कई स्थानीय नेताओं ने चंद्रशेखर आजाद की उपस्थिति में आसपा की सदस्यता ग्रहण की चंद्रखेशर ने कहा कि इस बार लाठी-गोली की सरकार नहीं चलेगी। 2027 के विधानसभा चुनावों में मेरठ की सातों विधानसभा सीटों पर आजाद समाज पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। 
Trending Videos

 

सांसद चंद्रशेखर आजाद ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सपा नेता बाबर चौहान खरदौनी, सपा नेता दिलशाद भाटी, तौफीक इलाही और कई अन्य प्रमुख व्यक्तियों को पार्टी का पटका पहनाकर विधिवत रूप से आजाद समाज पार्टी में शामिल कराया। यह घटनाक्रम मेरठ में आसपा की राजनीतिक पैठ को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर चंद्रशेखर आजाद ने पार्टी की विचारधारा और आगामी राजनीतिक योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आसपा समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और उनका लक्ष्य एक ऐसे समाज का निर्माण करना है जहां समानता और न्याय का वास हो। उन्होंने नए सदस्यों से पार्टी को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ने का आह्वान किया। सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय महासचिव बाबर चौहान खरदौनी और अन्य के आसपा में शामिल होने से पार्टी की स्थिति मेरठ में मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है। 



 

ये बोले चंद्रशेखर
चंद्रशेखर ने कहा कि मैं धन्यवाद करता हूं उनको जिन्होंने आज़ाद समाज पार्टी में अपनी आस्था दिखाई। मेरठ से 1857 की क्रांति परवान चढ़ी, अंग्रेजों के पैर उखाड़ दिए। जो अंग्रेज कहते थे कि भारत कभी आज़ाद नहीं होगा, उनको भारत छोड़कर भागना पड़ा। उसी क्रांति धरा मेरठ में आना मेरा सौभाग्य है। पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद। उन्होंने कहा कि बाबर चौहान के आसपा में शामिल होने से पार्टी को बल मिलेगा। इस दौरान तौफीक इलाही, नूर सैफी, सत्यकुमार प्रजापति, नितिन कुमार जाटव, हारून समेत कई नेताओं-कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed