{"_id":"6a4249894d023e67e901f12c","slug":"video-vimal-negi-death-case-wife-demands-fair-probe-alleges-murder-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"विमल नेगी मौत मामला: पत्नी ने हत्या और साक्ष्य मिटाने के लगाए आरोप, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विमल नेगी मौत मामला: पत्नी ने हत्या और साक्ष्य मिटाने के लगाए आरोप, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 04:01 PM IST
Link Copied
विमल नेगी की मौत के मामले में सोमवार को उनकी पत्नी किरण नेगी ने शिमला में प्रेस वार्ता कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने दावा किया कि उनके पति की मौत स्वाभाविक नहीं बल्कि हत्या का मामला है और इसके पीछे पेखुवाला परियोजना से जुड़े कथित भ्रष्टाचार का संबंध हो सकता है।
प्रेस वार्ता के दौरान किरण नेगी ने आरोप लगाया कि मामले की जांच के दौरान कुछ पुलिस अधिकारियों ने साक्ष्यों को प्रभावित या नष्ट करने का प्रयास किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस पूरे मामले के पीछे किसी प्रभावशाली व्यक्ति का संरक्षण होने के कारण अब तक संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
परिजनों ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष और प्रभावी जांच सुनिश्चित करने की मांग की। उनका कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।
इस दौरान जनजातीय मंच के प्रतिनिधियों ने भी पेखुवाला परियोजना में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की मांग की। मंच ने कहा कि वह इस मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।