{"_id":"6a41f5e9425da35ff206957f","slug":"video-monsoon-arrives-in-up-via-sonbhadra-rainfall-accompanied-by-intense-thunder-and-lightning-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सोनभद्र के रास्ते यूपी में मानसून की दस्तक, तेज गरज-चमक के साथ हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सोनभद्र के रास्ते यूपी में मानसून की दस्तक, तेज गरज-चमक के साथ हुई बारिश
सोनभद्र जिले में रविवार देर रात करीब आठ बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दिनभर की उमस और गर्मी के बाद रात में आसमान पर घने बादल छा गए और तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। यह सिलसिला देर तक जारी रहा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज सहित आसपास के क्षेत्रों में रात के समय तेज गर्जना और आसमान में लगातार चमक रही बिजली से लोग सहम गए। कई बार बिजली इतनी तेज चमकी कि कुछ क्षणों के लिए पूरा इलाका रोशनी से जगमगा उठा। तेज गर्जना के कारण लोग घरों में ही सुरक्षित रहने लगे। मौसम में अचानक आए बदलाव के चलते बाजारों में भी इसका असर देखने को मिला। बारिश और आंधी की आशंका को देखते हुए लोग जल्दबाजी में अपने घरों की ओर लौटने लगे। कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान समय से पहले ही बंद कर दिए गए। बारिश शुरू होने के साथ ही सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और दोपहिया वाहन चालक सुरक्षित स्थानों पर रुककर बारिश थमने का इंतजार करते दिखाई दिए। हालांकि, बारिश ने दिनभर की तपिश और उमस से लोगों को काफी राहत पहुंचाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।