पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Rain to lash Himachal for a week; 'Orange Alert' issued for these six districts.

Himachal Weather: हिमाचल में लगातार एक सप्ताह बरसेंगे बादल, इन छह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Mon, 29 Jun 2026 04:03 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 29 Jun 2026 04:03 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में लगातार एक सप्ताह तक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। छह जिलों के लिए अलग-अलग दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Himachal Weather: Rain to lash Himachal for a week; 'Orange Alert' issued for these six districts.
हिमाचल में भारी बारिश के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में माैसम लगातार खराब बना हुआ है। राजधानी शिमला में बीती रात को भारी बारिश दर्ज की गई। आज भी रुक-रुककर बारिश का दाैर जारी है। मुरारीदेवी में 63.6, ब्राह्मणी 51.4, घाघस 50.0, शिलारू 33.6, स्लापड़  45.1 बिजाही 45.7, सुंदरनगर 26.2, बिलासपुर 26.0, हमीरपुर 36.0 व शिमला में 13.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। उधर, अगले पांच दिनों में हिमाचल के कुछ भागों में मानसून के पहुंचने के लिए हालात अनुकूल हैं।

विज्ञापन

तापमान में गिरावट आने की संभावना

अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद, अगले 2-3 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। अगले 4-5 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 29 और 30 जून को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। 1, 4 और 5 जुलाई को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 2 और 3 जुलाई 2026 को राज्य के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट है। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमाैर जिले में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उधर, अगले पांच दिनों में हिमाचल के कुछ भागों में मानसून के पहुंचने के लिए हालात अनुकूल हैं।

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 16.5, सुंदरनगर 22.3, भुंतर 21.2, कल्पा 13.0, धर्मशाला 19.6, ऊना 23.0, नाहन 21.6, केलांग 11.2, सोलन 19.6, मनाली 16.9, कांगड़ा 24.2, मंडी 24.5, बिलासपुर 23.0, हमीरपुर 23.9, जुब्बड़हट्टी 19.0, कुफरी 15.5, कुकुमसेरी 8.3, नारकंडा 13.8, भरमाैर 13.0, रिकांगपिओ 16.9, सेऊबाग 21.4, बरठीं 23.1, पांवटा साहिब 28.0, देहरागोपीपुर 27.1, ताबो 12.0, मशोबरा 17.2 व नेरी में 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

भारी बारिश से पुराने ब्यास पुल पर थमा यातायात

 भारी बारिश ने नादौन में जनजीवन को प्रभावित कर दिया। भारी बारिश के कारण हमीरपुर और कांगड़ा जिले को जोड़ने वाले पुराने ब्यास पुल पर जलभराव हो गया। पानी और मलबा जमा होने से पुल पर आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालते हुए जाम खुलवाया। इसके बाद धीरे-धीरे वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी। स्थानीय लोगों ने कहा कि उप डाकघर से लेकर ब्यास पुल तक वर्षा जल निकासी के लिए कई वर्ष पूर्व भूमिगत सीवरेज पाइप बिछाए गए थे, लेकिन आज तक इस योजना को पूरी तरह चालू नहीं किया गया है। एसडीएम नादौन निशांत शर्मा ने कहा कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए शीघ्र ही एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग व स्थानीय दुकानदारों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में सभी संबंधित पक्षों से सुझाव लेकर समाधान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। नगर परिषद नादौन के कार्यकारी अधिकारी रमन कुमार समस्या के समाधान के लिए जल शक्ति विभाग से आग्रह किया गया है। संबंधित कार्य को शीघ्र पूरा करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि भविष्य में बारिश के दौरान इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed