{"_id":"6a41f16b116e4928c800976c","slug":"video-bullion-trader-robbed-of-two-lakhs-at-gunpoint-in-mirzapur-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पिस्टल सटाकर सराफा व्यवसायी से दो लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पिस्टल सटाकर सराफा व्यवसायी से दो लाख की लूट
मिर्जापुर में बजरडीहा गांव के सामने रविवार शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने सराफा व्यवसायी अजय केशरी को असलहा दिखाकर रोक लिया। पिटाई करते हुए पिस्टल सटाकर दो लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने, फोन और अन्य सामान लूटकर भाग गए। थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान ने बताया कि नगर पंचायत कछवां के मंगरवारी वार्ड निवासी व्यवसायी अजय केसरी ने बताया कि जलालपुर बाजार में आभूषण का दुकान है। रविवार को दुकान बंद कर वह घर बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वह कछवां-वाया चुनार मार्ग पर बजरडीहा गांव के सामने पहुंचे, तभी चुनार की ओर से एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने असलहा दिखाते हुए चलती गाड़ी से बाइक की चाबी निकाल ली। बदमाशों ने गाली देते हुए पिटाई की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।