Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
1,260 Tons of Garbage Emits Foul Odor in Hisar; Employees Stage Protest at Gate, Chanting Slogans
{"_id":"69fae5c03012ee1082052892","slug":"video-1260-tons-of-garbage-emits-foul-odor-in-hisar-employees-stage-protest-at-gate-chanting-slogans-2026-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में बदबू मार रहा 1260 टन कचरा, कर्मचारियों ने गेट पर बैठ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में बदबू मार रहा 1260 टन कचरा, कर्मचारियों ने गेट पर बैठ की नारेबाजी
शहर में चारों ओर कचरा सड़ रहा है। घरों से लेकर सड़कों तक चारों ओर कचरा बदबू मार रहा है। पांचवे दिन सड़कों पर झाडू न लगाए जाने तथा घरों से कचरा न उठाने से करीब 1260 टन कचरा शहर में सड़ रहा है। लोग घरों के कचरे को सड़कों पर फेंक रहे हैं। शहर में हर चौराहे पर कचरा नजर आ रहा है। सार्वजनिक स्थलों पर लगे डस्टबिन के चारों ओर कचरे के ढ़ेर लग गए हैं। सफाई कर्मियों की हड़ताल के साथ नगर निगम कर्मचारी भी साथ रहे।
नगर पालिका कर्मचारियों ने निगम कार्यालय में धरना देकर नारेबाजी की। नगर पालिका कर्मचारी यूनियन प्रधान सुरेंद्र उर्फ गोलू ने कहा कि 1100 कर्मचारी पूरी तरह से हड़ताल पर हैं। डोर टू डोर वाले कर्मचारी भी हमारे साथ धरने पर हैं। टेंडर की शर्त को ठेकेदार पूरा नहीं कर रहे। जिसमें कर्मचारियों को पूरा वेतन नहीं दिया जा रहा। कर्मचारियों के ईएसआई व पीएफ पूरा नहीं काटा जा रहा। डोर टू डोर कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन नहीं दिया जा रहा है। डोर टू डोर तथा एजेंसियों के सारे कर्मचारी हमारे साथ हड़ताल पर हैं।
नगर निगम के लिपिक वर्ग के कुछ कर्मचारी डयूटी करने के लिए पहुंचे। निगम के मुख्य भवन के गेट पर डटी महिला सफाई कर्मियों ने उनको अंदर नहीं जाने दिया। महिला कर्मियों ने कहा कि जब तक हड़ताल रहेगी कोई काम नहीं होगा। कुछ देर तक इंतजार करने के बाद कर्मचारी वापस चले गए। निगम में पहुंचे आम लोग खाली हाथ लौटते दिखे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।