{"_id":"69facf0f3facc2775d013ab8","slug":"video-late-night-firing-sparks-panic-in-verka-police-also-fired-upon-one-injured-2026-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"वेरका में देर रात फायरिंग से हड़कंप, पुलिस पर भी फायरिंग, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेरका में देर रात फायरिंग से हड़कंप, पुलिस पर भी फायरिंग, एक घायल
वेरका इलाके में देर रात दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प ने इलाके का माहौल तनावपूर्ण कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हमलावरों ने पुलिस टीम पर भी गोलियां चला दीं, जिसके बाद पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार, पठानकोट-अमृतसर रोड स्थित वेरका क्षेत्र में रात के समय 112 कंट्रोल रूम पर झगड़े और फायरिंग की सूचना मिली। इस पर वेरका थाने की पुलिस टीम एसएचओ बलजिंदर सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर वाहन में फरार हो चुके थे।
पुलिस जब संदिग्ध ठिकाने पर पहुंची तो वहां मौजूद आरोपियों ने पुलिस को देखते ही फिर से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने पहले चेतावनी दी, लेकिन लगातार हो रही फायरिंग के चलते जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। इस दौरान एक आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने मौके से कुल तीन आरोपियों को काबू किया है, जिनकी पहचान कृष्णा, रणजीत सिंह और गौतम मेहरा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। मुख्य आरोपी कृष्णा मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
घटनास्थल से एक .32 बोर पिस्टल बरामद की गई है और अन्य हथियारों की तलाश जारी है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि समय रहते कार्रवाई कर बड़े नुकसान को टाल दिया गया। उन्होंने पुलिस टीम की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
घटना के बाद इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है और मामले की गहन जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।