Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Major Breakthrough in Radaur Firing Case: Absconding Accused Aman Injured in Police Encounter; Shootout Near Kulpur Crossing
{"_id":"69fad3860871d2310308efa6","slug":"video-major-breakthrough-in-radaur-firing-case-absconding-accused-aman-injured-in-police-encounter-shootout-near-kulpur-crossing-2026-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"रादौर फायरिंग केस में बड़ी सफलता: फरार आरोपी अमन पुलिस मुठभेड़ में घायल, कुलपुर फाटक के पास एनकाउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रादौर फायरिंग केस में बड़ी सफलता: फरार आरोपी अमन पुलिस मुठभेड़ में घायल, कुलपुर फाटक के पास एनकाउंटर
थाना रादौर क्षेत्र के गांव भूरे का माजरा में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले में नामजद फरार आरोपी अमन उर्फ नोनी को अपराध शाखा की टीम ने मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया। यह मुठभेड़ थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत कुलपुर फाटक के पास हुई, जिसमें आरोपी घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, अमन पानीपत के गांव गोयल खुर्द का निवासी है और काला राणा गैंग का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी रादौर क्षेत्र में एक और फायरिंग की वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने पूरे जिले में सीलिंग प्लान लागू करते हुए नाकाबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
शाहबाद रोड पर कुलपुर के पास पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। जब पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ करने की कोशिश की तो उसने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी की ओर से करीब 10 से 15 राउंड फायर किए गए। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही घायल होकर गिर गया।
इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत उसे काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक बाइक, एक अवैध हथियार और 22 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। घायल अवस्था में आरोपी को तुरंत सिविल हॉस्पिटल यमुनानगर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
डीएसपी रादौर रजत गुलिया ने बताया कि आरोपी अमन का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह पहले भी कई आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि इस फायरिंग कांड से जुड़े अन्य आरोपियों और उसके नेटवर्क का भी खुलासा हो सकता है।
पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।