{"_id":"6a417258763be78d4e0bf985","slug":"live-wires-echoing-blasts-and-people-left-helpless-for-eight-hours-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-158605-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जलते तार, गूंजते धमाके और आठ घंटे तक बेबस रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जलते तार, गूंजते धमाके और आठ घंटे तक बेबस रहे लोग
Mon, 29 Jun 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
जोगिंदर नगर में शनिवार रात बिजली के तारों में उठती चिंगारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। भीषण गर्मी के बीच जोगिंदर नगर में शनिवार रात करीब 11 बजे बिजली के तारों शुरू हुई चिंगारियां और धमाकों का सिलसिला रविवार सुबह करीब सात बजे तक लगातार चलता रहा। इस दौरान तारों से पटाखों जैसी तेज आवाजें आती रहीं और जलते हुए तार नीचे गिरते रहे। करीब आठ घंटे तक चले इस घटनाक्रम से क्षेत्र के लोग सहमे रहे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले बिजली के तारों से तेज चिंगारियां निकलनी शुरू हुईं। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं और तार जलकर नीचे गिरने लगे। रात के सन्नाटे में बार-बार होने वाले धमाकों जैसी आवाजों से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। कई परिवार पूरी रात जागते रहे। लोगों को डर था कि कहीं आग किसी मकान या खड़े वाहन तक न पहुंच जाए।
स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन लोगों का आरोप है कि टीम ने औपचारिक जांच के बाद लाइन चालू कर दी और लौट गई। इसके बाद भी शॉर्ट सर्किट और चिंगारियां निकलने का सिलसिला नहीं रुका। पूरी रात न तो बिजली आपूर्ति बंद की गई और न ही स्थायी समाधान किया गया।
विज्ञापन
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती और खराबी को गंभीरता से लिया जाता तो इतना लंबा घटनाक्रम नहीं चलता। उनका कहना है कि यह बड़ा हादसा भी बन सकता था। कॉलोनी के ही अमित और संदीप ने कहां कि जोगिंदर नगर की जर्जर बिजली लाइन और उपकरणों की तत्काल जांच कर उन्हें बदला जाए हादसे की आशंका को देखते हुए कई परिवारों ने एहतियातन अपने घरों की मुख्य बिजली सप्लाई बंद कर दी।
केबल बदलवा दी : एसडीओ
बिजली निगम इंडस्ट्रियल एरिया के एसडीओ अंकुश सैनी का कहना है कि जोगिंद्र नगर में तीन बार केबल ठीक की गई थी। बिजली का लोड अधिक होने की वजह से तीनों ही बार टूट गई। रविवार सुबह पहले से ज्यादा मजबूत तार लगा दी है। अब एरिया में बिजली आपूर्ति सुचारू हो गई है।