{"_id":"6a42456c741d524b640b097b","slug":"upcatet-2026-results-declared-kavya-masih-from-meerut-topped-the-undergraduate-category-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPCATET-2026 का परिणाम घोषित: स्नातक में मेरठ की काव्य मसीह, परास्नातक में बलिया के शिवम पहले स्थान पर रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPCATET-2026 का परिणाम घोषित: स्नातक में मेरठ की काव्य मसीह, परास्नातक में बलिया के शिवम पहले स्थान पर रहे
Mon, 29 Jun 2026 03:44 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 29 Jun 2026 03:44 PM IST
सार
UPCATET-2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है जिसके अंतर्गत स्नातक में मेरठ की काव्य मसीह, परास्नातक में बलिया के शिवम यादव और पीएचडी में मऊ के अमन सिंह प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन
कृषि मंत्री ने घोषित किया परिणाम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किए गए UPCATET-2026 का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया है। स्नातक में मेरठ की काव्य मसीह, परास्नातक में बलिया के शिवम यादव और पीएचडी में मऊ के अमन सिंह प्रथम स्थान पर रहे।कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विधानसभा स्थित कार्यालय में बांदा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति की उपस्थिति में परिणाम जारी किया।
विज्ञापन
विभिन्न स्तरों पर शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों का विवरण देते हुए बताया गया कि स्नातक (यूजी) स्तर पर कंकरखेड़ा, मेरठ की काव्य मसीह ने प्रथम स्थान हासिल किया है, जबकि कन्नौज की प्राची द्विवेदी ने द्वितीय और रामपुर के मोहम्मद कैफ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगर सपा सत्ता में लौटी तो बहुजन समुदाय के लोगों पर अत्याचार बढ़ेंगे
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, जुलाई से घट सकता है टैरिफ; बदलेगा अधिभार गणना का तरीका
परास्नातक (पीजी) स्तर पर बलिया के शिवम यादव ने प्रथम स्थान और उन्नाव की आस्था यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इसके अतिरिक्त, पीएचडी स्तर पर मऊ के अमन सिंह ने प्रथम स्थान तथा मथुरा के अभिषेक गौतम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय और अपने जिले का मान बढ़ाया है। कृषि मंत्री ने परीक्षा में सफल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
14,802 अभ्यर्थियों ने की परीक्षा क्वालीफाई
इस वर्ष UPCATET-2026 का आयोजन बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, बांदा द्वारा कराया गया। इस बार प्रवेश परीक्षा प्रदेश के कुल 12 जनपदों में 17 एवं 18 जून को आयोजित की गयी थी। इसमें 17 जून को आयोजित हुई स्नातक (यूजी) प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 27 केंद्र तथा 18 जून को आयोजित हुई परास्नातक (पीजी), पीएचडी एवं एमबीए की प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 18 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के लिए कुल 18,827 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें 16,349 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। इस उपस्थित संख्या में से कुल 14,802 अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक परीक्षा क्वालीफाई की है। सफल होने वाले कुल अभ्यर्थियों में 73 प्रतिशत पुरुष अभ्यर्थी तथा 27 प्रतिशत महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।