UP News: हाईवे पर मोदी-योगी की होर्डिंग्स बनीं चर्चा का विषय, चढ़ावा चोरी और महंगाई पर पूछे सवाल
बाराबंकी में हाईवे पर लगी मोदी-योगी की होर्डिंग्स चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इसमें चढ़ावा चोरी से लेकर महंगाई तक सवाल पूछे गए हैं। ये कांग्रेस नेता की तरफ से लगाई गई हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर हैदरगढ़ क्षेत्र में बारा टोल प्लाजा से नवोदय विद्यालय तक लगी सियासी होर्डिंग्स चर्चा का विषय बनी हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरों के साथ लगाई गई इन होर्डिंग्स में उनके मुंह पर टेप लगाया गया है। साथ ही विभिन्न मुद्दों पर सवाल लिखे गए हैं।
हाईवे से गुजरने वाले लोग इन्हें देखकर अनायास ही अपनी रफ्तार धीमी करके होर्डिंग्स पर लिखे संदेश पढ़ने लगते हैं। हालांकि, हैदरगढ़ के एसडीएम राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि यह गलत है। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
बताया गया कि ये होर्डिंग्स कांग्रेस के पूर्व सांसद के पुत्र जयंत गौतम की ओर से लगाए गए हैं। नीचे उनकी तस्वीर भी है। अलग-अलग होर्डिंग्स में अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी, महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार से सवाल किए गए हैं।
सोशल मीडिया पर भी की जा रहीं साझा
राजनीतिक संदेशों से सजे ये होर्डिंग इलाके में चर्चा का विषय बन गए हैं। कोई इन्हें विपक्ष की मुखर राजनीति बता रहा है तो कोई इसे जनता का ध्यान खींचने की कोशिश मान रहा है। सोशल मीडिया पर भी इनकी तस्वीरें तेजी से साझा की जा रही हैं। भाजपा की ओर से भी इस संबंध में कोई बयान नहीं आया है। हालांकि, चुनावी माहौल से पहले हाईवे पर उभरी यह 'पोस्टर पॉलिटिक्स' लोगों के बीच खूब चर्चा बटोर रही है।