पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Body of missing differently-abled youth found on railway tracks.

Barabanki News: लापता दिव्यांग युवक का शव रेलवे लाइन पर मिला

Mon, 29 Jun 2026 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 29 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Body of missing differently-abled youth found on railway tracks.
फतेहपुर। कस्बा फतेहपुर के मोहल्ला इस्लामनगर के पास रविवार सुबह रेलवे लाइन पर अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान क्षेत्र के जरखा निवासी दयाराम के पुत्र राजू (32) के रूप में हुई।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार राजू एक पैर से दिव्यांग व अविवाहित थे। पिछले करीब 15 दिनों से वह मानसिक रूप से भी बीमार चल रहे थे। शनिवार रात करीब 12 बजे वह बिना किसी को बताए घर से निकल गए। परिजन पूरी रात उनकी खोजबीन करते रहे। रविवार सुबह सोशल मीडिया पर शव का फोटो देखने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। एसएचओ अमित प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed