पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Modi-Yogi hoardings on highway in Barabanki have become topic of discussion

UP News: हाईवे पर मोदी-योगी की होर्डिंग्स बनीं चर्चा का विषय, चढ़ावा चोरी और महंगाई पर पूछे सवाल

Mon, 29 Jun 2026 03:04 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 29 Jun 2026 03:04 PM IST
सार

बाराबंकी में हाईवे पर लगी मोदी-योगी की होर्डिंग्स चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इसमें चढ़ावा चोरी से लेकर महंगाई तक सवाल पूछे गए हैं। ये कांग्रेस नेता की तरफ से लगाई गई हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Modi-Yogi hoardings on highway in Barabanki have become topic of discussion
हाईवे पर मोदी-योगी की होर्डिंग्स बनीं चर्चा का विषय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर हैदरगढ़ क्षेत्र में बारा टोल प्लाजा से नवोदय विद्यालय तक लगी सियासी होर्डिंग्स चर्चा का विषय बनी हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरों के साथ लगाई गई इन होर्डिंग्स में उनके मुंह पर टेप लगाया गया है। साथ ही विभिन्न मुद्दों पर सवाल लिखे गए हैं। 

विज्ञापन


हाईवे से गुजरने वाले लोग इन्हें देखकर अनायास ही अपनी रफ्तार धीमी करके होर्डिंग्स पर लिखे संदेश पढ़ने लगते हैं। हालांकि, हैदरगढ़ के एसडीएम राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि यह गलत है। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। 
विज्ञापन




बताया गया कि ये होर्डिंग्स कांग्रेस के पूर्व सांसद के पुत्र जयंत गौतम की ओर से लगाए गए हैं। नीचे उनकी तस्वीर भी है। अलग-अलग होर्डिंग्स में अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी, महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार से सवाल किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भी की जा रहीं साझा

राजनीतिक संदेशों से सजे ये होर्डिंग इलाके में चर्चा का विषय बन गए हैं। कोई इन्हें विपक्ष की मुखर राजनीति बता रहा है तो कोई इसे जनता का ध्यान खींचने की कोशिश मान रहा है। सोशल मीडिया पर भी इनकी तस्वीरें तेजी से साझा की जा रही हैं। भाजपा की ओर से भी इस संबंध में कोई बयान नहीं आया है। हालांकि, चुनावी माहौल से पहले हाईवे पर उभरी यह 'पोस्टर पॉलिटिक्स' लोगों के बीच खूब चर्चा बटोर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed