{"_id":"6a416f81b35b21f04205a327","slug":"sikh-community-expresses-objection-to-yoga-program-at-gurdwara-sahib-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-158593-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गुरुद्वारा साहिब में योग कार्यक्रम पर सिख समाज ने जताया एतराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गुरुद्वारा साहिब में योग कार्यक्रम पर सिख समाज ने जताया एतराज
Mon, 29 Jun 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
गुरुद्वारा लोहगढ़ साहिब में आयोजित महा पंचायत में मौजूद सिख संगत। आयोजक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। जिला प्रशासन की ओर से गुरुद्वारा लोहगढ़ साहिब परिसर के समीप स्थित हॉल में आयोजित योग कार्यक्रम को लेकर सिख समाज ने रविवार को गुरुद्वारा लोहगढ़ साहिब में महापंचायत आयोजित कर कड़ा एतराज जताया। महापंचायत में समाज के लोगों ने कहा कि भविष्य में धार्मिक स्थलों से जुड़े आयोजनों में समाज की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। साथ ही गुरुद्वारा में लंबे समय से बिजली और पेयजल की स्थायी व्यवस्था नहीं होने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।
महापंचायत में समाजसेवी एवं भारतीय किसान यूनियन के निदेशक सरदार मनदीप सिंह रोडछप्पर, कृपाल सिंह, सतिंद्र सिंह, सुक्खा बनकट सहित बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही। मनदीप सिंह रोडछप्पर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन सामुदायिक भवन या अन्य सार्वजनिक स्थल पर कराया जा सकता था, लेकिन गुरुद्वारा साहिब परिसर से जुड़े स्थान पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने से सिख समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
महापंचायत में निर्णय लिया गया कि मंगलवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न नहीं होने देने की मांग की जाएगी। महापंचायत में गुरुद्वारा लोहगढ़ साहिब की मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया गया। मनदीप सिंह ने कहा कि यह ऐतिहासिक और प्राचीन गुरुद्वारा है तथा इसके विकास के लिए सरकार की ओर से योजनाएं बनाई गई हैं, लेकिन आज तक बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थायी व्यवस्था नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
वर्तमान में गुरुद्वारा को अस्थायी रूप से हिमाचल प्रदेश की सीमा से बिजली आपूर्ति लेनी पड़ रही है। कम लोड होने के कारण गर्मी के मौसम में कूलर और एसी तक सुचारु रूप से नहीं चल पाते। वहीं पेयजल और अन्य दैनिक जरूरतों के लिए हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्र स्थित डैम के पानी पर निर्भर रहना पड़ता है।
स्थानीय कमेटी बनाने की उठी मांग
मनदीप सिंह ने कहा कि गुरुद्वारा परिसर में नया दरबार साहिब बनाने के लिए स्थानीय कमेटी गठित करने का प्रस्ताव भी रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकृति नहीं मिल सकी। उनका कहना था कि ऐतिहासिक गुरुद्वारे के अनुरूप यहां विकास कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता है। महापंचायत में मौजूद संगत ने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की कि जन स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से स्वच्छ पेयजल के लिए पाइपलाइन बिछाकर स्थायी जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए और यमुनानगर के पावर हाउस से नियमित बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए, ताकि धार्मिक कार्यक्रमों और दैनिक गतिविधियों के संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आए।