{"_id":"69fae3ebe219e30fc903248a","slug":"video-farmers-in-narnaul-rejoice-over-compensation-for-high-tension-lines-market-rates-finalized-2026-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में हाईटेंशन लाइन के मुआवजे पर किसानों में खुशी, मार्केट रेट तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में हाईटेंशन लाइन के मुआवजे पर किसानों में खुशी, मार्केट रेट तय
जिले से गुजर रही पावरग्रिड सीकर-नरेला हाइटेंशन लाइन से प्रभावित 35 गांवों के लिए मार्केट रेट तय कर दिया गया। इस निर्णय के बाद अधिकांश गांवों के किसानों में खुशी की लहर देखने को मिली। हालांकि कुछ गांवों के रेट में खामियां सामने आईं, जिन्हें लेकर किसानों ने जिला प्रशासन को अवगत कराया। प्रशासन की ओर से जल्द उचित समाधान का आश्वासन दिया गया है।
इसी क्रम में खेतड़ी-नरेला हाइटेंशन लाइन की लंबित एमआरसी को लेकर मार्केट रेट कमेटी के चेयरमैन अनिरुद्ध यादव ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए किसान हित में कमेटी का गठन किया। साथ ही पावरग्रिड बीकानेर-नीमराणा और टाटा पावर बीकानेर-नीमराणा लाइन के लिए भी एमआरसी बना दी गई है, जिसकी अहम बैठक 15 मई 2026 को प्रस्तावित है।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय किसान कामगार अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेंद्र लोहचब व जिला प्रधान मनोज कुमार को किसानों ने फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।
इस अवसर पर सतेंद्र लोहचब ने अनिरुद्ध यादव के फैसले का स्वागत करते हुए किसानों से एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों को उनकी जमीन का वास्तविक बाजार मूल्य नहीं मिलता, तब तक मोर्चा संघर्ष जारी रखेगा। साथ ही अन्य हाइटेंशन लाइनों से प्रभावित किसानों को भी सजग और संगठित रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में रामनिवास पटोदा, मुकेश कुमार, संदीप, महेंद्र, पुष्पेंद्र, अंकित, मदन सरपंच, दाताराम गुर्जर, धर्मपाल, राजकुमार, ओमप्रकाश, विनोद चौधरी सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।