{"_id":"69fae34ad6dd4ac0fe044bf1","slug":"video-nephew-turns-mastermind-in-27-lakh-robbery-of-couple-2026-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चाची के हाथ से लूटा बैग, देखता रह गया चाचा; हकीकत सुन पूरा परिवार रह गया सन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चाची के हाथ से लूटा बैग, देखता रह गया चाचा; हकीकत सुन पूरा परिवार रह गया सन्न
मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में भरतपुर रोड पर दंपती से 2.70 लाख रुपये से लूट करने वाले बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया है। इन बदमाशों में दंपती का भतीजा शामिल है। भतीजे अपने साले के साथ वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2.10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की है। मांट के नगला घूरे निवासी चौहान सिंह का डीग में मकान था। मंगलवार को वह अपने भाई के नाम मकान की रजिस्ट्री कराकर डीग से लौट रहे थे। 2.70 लाख रुपये से भरा बैग हाथ में थामें उनकी पत्नी बाइक पर पीछे बैठी थीं। इसी दौरान रास्ते में भरतपुर रोड पर तारसी चौराहे के पास बाइक सवार बदमाश उनकी पत्नी के हाथ से पैसों से भरा बैग छीनकर भाग गए थे। उसी समय से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। हालांकि 12 घंटे के अंदर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों को दंपती का भतीजा भी शामिल है। सीओ अनिल कपरवान ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2.10 लाख रुपये बरामद हुए हैं। कोर्ट में पेश कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।