{"_id":"6afac97fec0523c99900998c","slug":"heavy-rush-of-devotees-at-banke-bihari-temple-in-vrindavan-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन: बांके बिहारी के दर्शन को इस कदर उमड़ी भीड़, रास्ते हो गए जाम; सुरक्षाकर्मियों के छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन: बांके बिहारी के दर्शन को इस कदर उमड़ी भीड़, रास्ते हो गए जाम; सुरक्षाकर्मियों के छूटे पसीने
Mon, 16 Nov 2026 02:44 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:44 PM IST
सार
दिवाली के बाद से वृंदावन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगीं और रेलिंग के रास्ते दर्शन कराए गए।
विज्ञापन
बांकेबिहारी के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
दिवाली के बाद से ही धर्मनगरी वृंदावन में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को भी ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में अपने आराध्य के दर्शनों के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भीड़ के दबाव को देखते हुए श्रद्धालुओं को निर्धारित रेलिंग से होकर मंदिर तक पहुंचाया गया, जहां भक्तों ने ठाकुरजी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
होल्डिंग एरिया में रोक-रोककर भेजे गए श्रद्धालु
श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या और मंदिर परिसर में अव्यवस्था से बचने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। मंदिर की ओर जाने वाले मार्गों पर जगह-जगह बनाए गए होल्डिंग एरिया में तैनात पुलिसकर्मियों ने सुरक्षाकर्मियों व मंदिर के सदस्यों की मदद से भीड़ को नियंत्रित किया। व्यवस्था बनाए रखने के लिए श्रद्धालुओं को जत्थों में रोक-रोककर मंदिर की ओर आगे बढ़ाया गया, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारू बनी रही।