फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Congress state president Ajay Rai lashes out at Kangana Ranaut remark

Shahjahanpur: कंगना रनौत की टिप्पणी पर भड़के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सरकार से की कार्रवाई की मांग

Sun, 02 Aug 2026 10:46 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 02 Aug 2026 10:46 AM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा और केंद्र सरकार पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाया। अजय राय ने भाजपा सांसद कंगना रनौत की टिप्पणी की निंदा की। कहा कि कंगना पर कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन
Congress state president Ajay Rai lashes out at Kangana Ranaut remark
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिर्फ वीडियो जारी कर माफी मांग लेने से काम नहीं चलेगा। भाजपा सांसद अभिनेत्री कंगना रनौत ने युवाओं की तुलना गटर से की और बेटियों के चरित्र पर टिप्पणी कर उनकी भावनाओं को आहत किया है। अजय राय ने मांग की कि कंगना के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पद से हटाया जाए और उनकी सदस्यता समाप्त की जाए।
विज्ञापन

 

शाहजहांपुर में शनिवार को कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने हाल की घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए कहा कि एक ओर सरकार माफी मांगने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर युवाओं को चिह्नित कर पुलिस कार्रवाई की जा रही है। इसे उन्होंने सरकार का दोहरा चरित्र बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा- संविधान खतरे में है 
प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोगों को पैसे देकर सभाओं में लाती है। उन्होंने यह भी कहा कि संविधान खतरे में है तथा महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों में सरकार संवेदनशीलता नहीं दिखा रही है। कांग्रेस इन मुद्दों को जनता के बीच प्रमुखता से उठाती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed