{"_id":"69fad934c6176ae70205ce0a","slug":"video-video-nprpaiidaha-palsa-oura-esaesab-ka-sayakata-kararavaii-3622-garama-samaka-ka-satha-yavaka-garafatara-2026-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रूपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई: 36.22 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रूपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई: 36.22 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
बहराइच के थाना रूपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत के अनुसार, पांच मई को शाम 18:50 बजे चकिया रोड से शिवपुर मोहरनिया जाने वाले मार्ग पर कार्रवाई करते हुए फैयाज अहमद उर्फ पुच्चे (उम्र करीब 26 वर्ष) निवासी मुनीरगंज केवलपुर, थाना रूपईडीहा को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 36.22 ग्राम अवैध स्मैक, 100 रुपये नगद, एक ओप्पो मोबाइल फोन तथा एक ई-रिक्शा बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना रूपईडीहा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराएं शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय बहराइच में पेश किया गया।
यह कार्रवाई उपनिरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम तथा एसएसबी के उपनिरीक्षक मोहिंद्र सिंह, दीवान सिंह सहित जवानों की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।