{"_id":"69fb35fee0d11266f20036bb","slug":"video-video-vanasha-fagata-ka-byana-para-bjabhashhanae-ka-javab-bl-taranamata-sa-mara-sathha-lna-thana-naha-2026-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: विनेश फोगाट के बयान पर बृजभूषण का जवाब, बोले- टूर्नामेंट से मेरा सीधा लेना-देना नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: विनेश फोगाट के बयान पर बृजभूषण का जवाब, बोले- टूर्नामेंट से मेरा सीधा लेना-देना नहीं
ओलंपियन महिला पहलवान विनेश फोगाट के गोंडा में कुश्ती लड़ने को लेकर दिए गए बयान पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नंदिनी नगर में आयोजित होने वाले सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट से उनका कोई सीधा संबंध नहीं है।
उन्होंने बताया कि उनका कुश्ती से पुराना जुड़ाव जरूर रहा है, लेकिन वर्तमान आयोजन में उनकी कोई प्रत्यक्ष भूमिका नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस समय उनके पुत्र उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं।
बृजभूषण शरण सिंह के अनुसार, हाल ही में हरियाणा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भारतीय कुश्ती संघ के पदाधिकारियों से बंद पड़ी ओपन रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिताओं को दोबारा शुरू करने का सुझाव दिया था। इसके बाद भारतीय कुश्ती संघ ने आयोजन स्थल के रूप में गोंडा के नंदिनी नगर को चुना, क्योंकि यहां खेलों के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा पहले से उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि 10 से 12 मई तक आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में देशभर के पहलवान हिस्सा लेंगे। अनुमान है कि प्रतियोगिता में 1200 से 1300 खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिनमें बड़ी संख्या हरियाणा के खिलाड़ियों की होगी।
गौरतलब है कि तीन मई को विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर गोंडा में प्रतियोगिता को लेकर अपनी असहजता जताई थी, जिसके बाद यह मुद्दा चर्चा में आया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।