फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   127 complaints resolved at consumer service camps

Gonda News: उपभोक्ता सेवा शिविरों में 127 शिकायतों का निस्तारण

Sun, 02 Aug 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 02 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
127 complaints resolved at consumer service camps
गोंडा। बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण और जनसुविधा को मजबूत करने के लिए शनिवार से जिलेभर में उपभोक्ता सेवा शिविरों की शुरुआत की गई। पहले दिन गोंडा के 18 उपकेंद्रों और कार्यालयों में शिविर लगाए गए, जहां 127 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


परसपुर, पुरैनिया जाट, धरमपुर समेत कई उपकेंद्रों पर उपभोक्ताओं की बिल संशोधन, नया बिजली कनेक्शन, भार वृद्धि, मीटर संबंधी शिकायत, कनेक्शन परिवर्तन, मोबाइल नंबर व ई मेल आईडी अपडेट और बिल जमा करने जैसी समस्याओं का तुरंत समाधान किया गया। साथ ही डिजिटल भुगतान और यूपीपीसीएल स्मार्ट एप के उपयोग के लिए भी लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन


देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने कहा कि उपभोक्ता अपने नजदीकी शिविर में पहुंचकर बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed