{"_id":"69fb35b50aff5f6cc40125fa","slug":"video-enraged-over-neglect-ward-women-stage-protest-against-nagar-panchayat-2026-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"वार्ड की अनदेखी पर बिफरी महिलाओं ने नगर पंचायत पर किया प्रदर्शन, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड की अनदेखी पर बिफरी महिलाओं ने नगर पंचायत पर किया प्रदर्शन, VIDEO
घोसिया नगर के लोहिया वार्ड की लगातार हो रही अनदेखी को लेकर महिलाओं का सब्र बुधवार को जवाब दे गया। वार्ड में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर आक्रोशित महिलाओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। नगर पंचायत कार्यालय पहुंची महिलाओं ने ईओ से मिलने का प्रयास किया, न मिलने पर जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी सुनकर कार्यालय से बाहर आए ईओ को महिलाओं ने पत्रक सौंपा।
महिलाओं ने बताया कि वार्ड में लगाए गए दो सबमर्सिबल पंप पूरी तरह निष्क्रिय पड़े हैं। जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है। दूर-दराज से पानी लाना उनकी मजबूरी बन गई है। इसके साथ ही वार्ड की सड़कें जर्जर हालत में हैं और नालियां भी पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी हैं। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण जगह-जगह जलभराव बना रहता है। जिससे आने-जाने में परेशानी होती है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। आक्रोशित महिलाएं पहले नगर पंचायत में ईओ से मिलने का प्रयास किया, न मिलने पर प्रदर्शन को बाध्य हुई। प्रदर्शन के बाद बाहर आए ईओ ने उनका प्रार्थना लिया। आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्याओं का निपटारा होगा। प्रदर्शन करने वालों में नगीना, प्रमिला देवी, सेता देवी, तारा, सोनी, पुष्पा समेत अन्य शामिल रहीं। ईओ डॉ. अनुपम सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें मिल गई है। संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।