फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   239 applications received; 195 cases pertained to the Revenue Department

Bhadohi News: 239 प्रार्थनापत्र मिले, 195 मामले राजस्व विभाग के आए

Sun, 02 Aug 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
239 applications received; 195 cases pertained to the Revenue Department
ज्ञानपुर। संपूर्ण समाधान दिवस पर त्वरित न्याय की उम्मीद लेकर पहुंचने वाले फरियादियों को सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। शनिवार को एक बार फिर 217 फरियादियों को निस्तारण का भरोसा मिला। तीनों तहसीलों में 239 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें 22 का निस्तारण हो सका। शिकायतों में करीब 195 राजस्व विभाग से जुड़े रहे। भदोही तहसील में जिलाधिकारी शैलेष कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने शिकायतें सुनीं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कई मामलों में शिकायतकर्ताओं की संतोषजनक आख्या प्राप्त नहीं हो रही है, जिसके कारण प्रकरणों को पुनः विस्तारित जांच के लिए वापस भेजा जा रहा है। कहा कि न्यायालय में विचाराधीन मामलों को छोड़कर शेष शिकायतों का निस्तारण आपसी सहमति, निष्पक्ष जांच एवं तथ्यों के आधार पर किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जांच आख्या विस्तृत, तथ्यपरक एवं स्पष्ट होनी चाहिए ताकि शिकायतकर्ता को न्याय मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को एआई टूल्स के माध्यम से बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण ड्राफ्टिंग तैयार करने के निर्देश दिए। तहसील में कुल 96 मामलों में 6 का निस्तारण किया गया। इस मौके पर सीडीओ बाल गोबिंद शुक्ला, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, डीआईओएस अंशुमान आदि रहे। औराई तहसील में एसडीएम शिवेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में शिकायतें सुनी गईं। यहां आए 88 मामलों में आठ का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने लेखपाल और कानूनगो को हिदायत दी कि पुलिस के सहयोग से जो भी मामले हैं समय से निस्तारण किया जाए। इस मौके पर तहसीलदार मिश्री सिंह, नायब तहसीलदार अखिलेश यादव, बीडीओ दिलीप कुमार, चिकित्सा अधीक्षक कृष्णा चंद दुबे आदि रहे। ज्ञानपुर तहसील में एसडीएम अरुण दीक्षित ने शिकायतें सुनीं। यहां आए 55 मामलों में आठ निस्तारित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed