फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   1.50 lakh Tricolours made by women from self-help groups will reach every household

Bhadohi News: घर-घर पहुंचेगा समूह की महिलाओं के बने 1.50 लाख तिरंगे

Sun, 02 Aug 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
1.50 lakh Tricolours made by women from self-help groups will reach every household
ज्ञानपुर। स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं देशभक्ति के साथ रोजगार भी अर्जित करेंगी। शासन की ओर से विभाग को तीन लाख तिरंगा तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है, हालांकि विभाग डेढ़ लाख तिरंगा निर्माण की जिम्मेदारी 21 समूहों को सौंपी है। सभी को 10 अगस्त तक तिरंगा पूर्ण कर सौंपने के लिए कहा गया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) में कुल 8250 समूह गठित हैं। जिनसे 80 हजार से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। अब 15 अगस्त को घर-घर तिरंगा लहराने की कवायद शुरू हो गई है। शासन के निर्देश पर एनआरएलएम विभाग को तीन लाख तिरंगा तैयार करने का लक्ष्य मिला है। मुख्य सचिव का पत्र आने के बाद प्रशासनिक अमला हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में जुटा है।
विज्ञापन

तिरंगे तीन साइज में बनाए जाएंगे। इनकी कीमत 20 से लेकर 50 रुपये रखी गई है। प्रभारी उपायुक्त एनआरलएम आदित्य कुमार ने कहा कि समूहो को तिरंगा निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शुरूआत में डेढ़ लाख तिरंगा तैयार करने के लिए कहा गया है। इससे समूह से जुड़ी महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed