{"_id":"6a6e4fc432c4b5ba9f024deb","slug":"teenager-hangs-herself-after-recording-a-video-family-had-gone-to-the-fields-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-146662-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: वीडियो बनाकर फंदे पर लटक गई किशोरी, परिजन गए थे खेत पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: वीडियो बनाकर फंदे पर लटक गई किशोरी, परिजन गए थे खेत पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरियावां। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को 17 वर्षीय किशोरी ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले की उसने घटना का वीडियो भी रिकार्ड किया। किशोरी की तीन माह बाद शादी होने वाली थी। पिता के अनुसार जिस लड़के से उनके बेटी की शादी तय थी। वह उसे परेशान कर रहा था। जिससे आजिज आकर उनकी बेटी ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।
किशोरी के पिता ने बताया कि बेटी की तीन माह बाद नवंबर में शादी होनी थी। उसकी शादी वाराणसी के एक युवक से उसकी शादी होनी थी। पिता ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि उनकी बेटी घर में फंदे से लटकी हुई है।
आनन-फानन में परिवार के लोग घर पहुंचे, जहां किशोरी मृत अवस्था में मिली। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घर के अंदर किशोरी साड़ी से फंदा बना रही है। परिजनों के अनुसार घर में शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी थीं। पिता के मुताबिक बेटी उनके लिए नाश्ता लेकर खेत पहुंची थी।
विज्ञापन
कुछ देर तक परिवार के साथ रहने के बाद वह मोबाइल फोन पर बात करते हुए वापस घर लौट आई। इसके कुछ समय बाद सूचना मिली कि बेटी का शव घर में फंदे से लटका हुआ है। पिता ने आरोप लगाया कि जिस लड़के से उनकी बेटी की शादी तय थी। वह उसे जल्दी शादी करने और दहेज की मांग को लेकर परेशान करता था। जिससे उनकी बेटी ने ऐसा कदम उठा लिया। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद