फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   DM says negligence regarding security and arrangements at Mahahar Dham will not be tolerated.

Ghazipur News: डीएम बोले-महाहर धाम में सुरक्षा और व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Sun, 02 Aug 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
DM says negligence regarding security and arrangements at Mahahar Dham will not be tolerated.
सावन में महाहर धाम में शनिवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिर समिति की ओर से निर्मित नई पुलिस-राजस्व चौकी का लोकार्पण भी किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, यातायात, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, शौचालय, विश्रामालय, सड़क और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के लिए कहा। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मंदिर समिति द्वारा निर्मित नवनिर्मित पुलिस एवं राजस्व चौकी का फीता काटकर लोकार्पण किया और उसकी चाबी संबंधित विभाग को सौंपी। प्रशासन का मानना है कि चौकी शुरू होने से महाहर धाम के साथ आसपास के करीब एक दर्जन गांवों की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मंदिर समिति से भी स्वयंसेवकों की तैनाती कर भीड़ प्रबंधन में सहयोग करने को कहा। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कासिमाबाद संजय कुमार कुशवाहा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद अनुभव राजर्षि, बीडीओ सुवेदिता सिंह, थानाध्यक्ष पवन उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संवाद बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर व घाट का निरीक्षण कांवड़ यात्रा को लेकर एएसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने शनिवार को सैदपुर थाना क्षेत्र स्थित बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर परिसर और गंगा घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से वार्ता कर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम, पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग तथा स्नान पर्व के दौरान लागू रूट डायवर्जन व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक सैदपुर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed