{"_id":"69fb8cb7bbd90b5a910b3f13","slug":"video-village-plunged-into-darkness-for-eight-days-women-block-road-express-outrage-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"आठ दिन से अंधेरे में गांव, महिलाओं ने सड़क जाम कर जताया गुस्सा; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ दिन से अंधेरे में गांव, महिलाओं ने सड़क जाम कर जताया गुस्सा; VIDEO
बबुरी थाना क्षेत्र के नबाबपुर गांव में पिछले आठ दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से नाराज महिलाओं और ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने चकिया-मुगलसराय मार्ग पर चक्का जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तत्काल आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
जानकारी के अनुसार 30 तारीख को एक ट्रक की टक्कर से सड़क किनारे लगा बिजली का खंभा टूट गया था, जिसके बाद से गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। ग्रामीणों ने कई बार बबुरी पावर हाउस और संबंधित जेई से शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
लगातार आठ दिनों तक बिजली न आने से परेशान ग्रामीणों, खासकर महिलाओं ने बुधवार शाम सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। चक्का जाम के कारण मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
सूचना पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया और दो घंटे के भीतर बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।