{"_id":"6a6e4fd49a08ed00580eb40d","slug":"demand-for-premium-petrol-rose-by-up-to-10-percent-chandauli-news-c-189-1-chl1002-152353-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: प्रीमियम पेट्रोल की मांग 10 फीसदी तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: प्रीमियम पेट्रोल की मांग 10 फीसदी तक बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण (ई-20) को लेकर चल रही चर्चाओं का असर पेट्रोल पंपों पर भी दिखने लगा है। सोशल मीडिया पर एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से इंजन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंकाओं के बीच बड़ी संख्या में वाहन चालक प्रीमियम पेट्रोल लेने लगे हैं। नगर के पेट्रोल पंपों पर प्रीमियम पेट्रोल की बिक्री में पांच से 10 फीसदी तक वृद्धि दर्ज हुई है।
पेट्रोल पंप संचालक अशोक अग्रवाल, अयूब खान गुड्डू, अनिल जायसवाल आदि ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से प्रीमियम पेट्रोल की मांग लगातार बढ़ रही है। पहले जहां अधिकांश ग्राहक सामान्य पेट्रोल भरवाते थे, वहीं अब कई वाहन चालक प्रीमियम पेट्रोल की मांग कर रहे हैं। हालांकि इसकी कीमत सामान्य पेट्रोल से अधिक होने के बावजूद पांच से 10 प्रतिशत लोग इसे बेहतर विकल्प मान रहे हैं।
कोट-- -- -
- एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से वाहनों की माइलेज प्रभावित होने के साथ इंजन की कार्यक्षमता पर भी असर पड़ रहा है। ऐसे में वाहन स्वामी अतिरिक्त खर्च वहन कर प्रीमियम पेट्रोल भरवा रहे हैं। -अमरनाथ जायसवाल, जिलाध्यक्ष, व्यापार सभा चंदौली
विज्ञापन
- एथेनॉल मिश्रित ईंधन से इंजन पर असर पड़ सकता है। सरकार को पहले ऐसे वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देना चाहिए जो एथेनॉल मिश्रित ईंधन के अनुकूल हों, उसके बाद ई-20 पेट्रोल की व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। - आशीष कुमार, रविनगर

कोट