फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Premchand's literature represents the soul of India: Dr. Gaya Singh

भारत की आत्मा का प्रतिनिधित्व करता है प्रेमचंद का साहित्य : डॉ. गया सिंह

Sun, 02 Aug 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Premchand's literature represents the soul of India: Dr. Gaya Singh
सकलडीहा पीजी कॉलेज में संगोष्ठी के समापन पर बोलते प्राचार्य प्रदीप पांडेय। स्रोत:-जागरूक पाठक
सकलडीहा। स्थानीय पीजी कॉलेज में हिंदी विभाग और अपनी माटी संस्थान चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) के तत्वावधान में मुंशी प्रेमचंद के सपना का भारत विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी में शनिवार को शिक्षकों ने मुंशी प्रेमचंद के साहित्य पर प्रकाश डाला। समापन सत्र के मुख्य अतिथि हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज वाराणसी के पूर्व प्राचार्य डॉ. गया सिंह ने कहा कि प्रेमचंद का साहित्य भारतीय समाज की आत्मा का प्रतिनिधित्व करता है।
विज्ञापन

डॉ. गया सिंह ने कहा कि आज की पीढ़ी साहित्य का गहन अध्ययन नहीं कर रही है। विशिष्ट अतिथि राजकीय महिला पीजी कॉलेज, मिर्जापुर प्रो. राजकुमार सिंह ने प्रेमचंद की सामाजिक चेतना और ग्रामीण जीवन के यथार्थ पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रेमचंद के कहानी और उपन्यासों के पात्र हमारे आसपास ही हैं। यज्ञानाथ पांडेय ने प्रेमचंद की राष्ट्रीयता, शिक्षा-दृष्टि और सामाजिक सरोकारों पर विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी के संयोजक डॉ. जितेंद्र यादव रहे। अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. दयानिधि सिंह यादव ने किया। इस मौके पर डॉ. श्याम लाल सिंह यादव, अजय कुमार यादव, डॉ. रमाकांत गौड़, डॉ. रोहित यादव, डॉ. कामेश सिंह, डॉ. अमितेश सिंह, डॉ. संदीप जायसवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed