फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   24 couples tied the knot through the *saat phere* ritual, while two solemnized their marriage via *Nikah*.

Chandauli News: 24 जोड़ों ने लिए सात फेरे, दो को पढ़ाया गया निकाह

Sun, 02 Aug 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
24 couples tied the knot through the *saat phere* ritual, while two solemnized their marriage via *Nikah*.
बरहनी में वर-वधू को आशीर्वाद देते भाजपा विधायक सुशील सिंह। संवाद
कंदवा। बरहनी ब्लॉक कार्यालय परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। यहां बनाए गए सात मंडपों में 24 जोड़ों ने अग्नि के सात फेरे लेकर एक-दूसरे का साथ निभाने का संकल्प लिया। वहीं, दो मुस्लिम जोड़ों की मौलवी ने निकाह पढ़ाया। सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह और प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह ने नवविवाहित युगलों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

बरहनी ब्लॉक परिसर में 26 का सामूहिक विवाह विधि विधान से कराया गया। काशी से आए विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शादी कराई तो मौलवी ने दो मुस्लिम जोड़े का निकाह कराया। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार योजना की वजह से गरीब अभिभावकों को अपनी बेटी की शादी धूमधाम करने का अवसर मिल रहा है। इस दौरान नव विवाहित युगलों को उपहार के साथ पौधे दिए गए। इस दौरान बीडीओ शरद चंद्र शुक्ल, सियालाल यादव, एडीओ सुरेंद्र बिंद, राजेश सिंह, प्रेमचंद, दीपू सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


इनसेट-
नहीं पहुंचा दूल्हा, निराश लौटी युवती
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के दौरान एक वधू शादी का जोड़ा पहनकर विवाह मंडप में बैठी रही, लेकिन उसका दूल्हा नहीं पहुंचा। काफी देर तक इंतजार के बाद भी वर नहीं आया तो मायूस वधू को परिजनों के साथ घर लौट गई। सामूहिक विवाह के लिए दोनों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन अंतिम समय में दूल्हा नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed