{"_id":"6a6e4e278d7e8d7b150d8f1c","slug":"players-from-chandauli-won-nine-medals-at-the-national-karate-championship-chandauli-news-c-189-1-svns1010-152330-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में चंदौली के खिलाड़ियों ने नौ पदक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में चंदौली के खिलाड़ियों ने नौ पदक जीते
विज्ञापन
तमिलनाडू में आयोजित कराते प्रतियोगिता में विजेता चंदौली के खिलाड़ी। स्रोत:-जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। तमिलनाडु के इडप्पाडी शहर में 25 और 26 जुलाई को आयोजित राष्ट्रीय क्यूकुशीन कराटे चैंपियनशिप में चंदौली के खिलाड़ियों ने नौ पदक जीते। शानदार प्रदर्शन की बदौलत खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण और दो रजत पदक अपने नाम किए। इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत में खुशी की लहर है।
प्रतियोगिता के कुमिते (स्पारिंग) मुकाबलों में जेबी कराटे क्लब के तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। सूर्यकांत, सौरभ शॉ और गौरव शॉ ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
वहीं, काता प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में लक्ष्य मिश्रा और सृष्टि कुमारी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। सीनियर वर्ग में प्रिंस गोयल और छोटू कुमार ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा अंश पांडेय और सरकार कुमार ने कड़े मुकाबलों में रजत पदक जीतकर क्लब की उपलब्धियों में इजाफा किया।
विज्ञापन
जेबी कराटे क्लब के कोच सुनील सिंह ने कहा कि यह खिलाड़ियों की कठिन मेहनत, अनुशासित प्रशिक्षण और समर्पण का परिणाम है। खिलाड़ियों ने यह साबित कर दिया है कि छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाएं भी उचित प्रशिक्षण और दृढ़ संकल्प से अपनी पहचान बना सकती हैं।