फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thieves stole a bell from the Durga temple in Mahgaon.

Chandauli News: महगांव में दुर्गा मंदिर से घंटा खोल ले गए चोर

Sun, 02 Aug 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole a bell from the Durga temple in Mahgaon.
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के महगांव में आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर स्थित दुर्गा मंदिर से चोर तीन किलो का घंटा खोल ले गए। शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे विद्यालय बंद होने के बाद चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। इसके पहले शुक्रवार को शिव मंदिर से घंटा चोरी हुआ था। दो दिन में दो मंदिरों में चोरी की घटनाएं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रबंधक ने बताया कि कॉलेज बंद होने के बाद चोर करीब 12 फीट ऊंची चारदीवारी फांदकर अंदर पहुंचे। इसके बाद दुर्गा मंदिर में लगा करीब तीन किलो का घंटा खोल ले गए। कुछ देर बाद घटना की जानकारी हुई तो लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों का कहना था कि 30 जुलाई को शिव मंदिर से भी घंटा चोरी हुआ था। घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची और मौका मुआयना किया। बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed