{"_id":"69fb78f9ba91f2c25604bb69","slug":"video-faridabad-niranjana-punia-wins-senior-national-gymnastics-championship-2026-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Faridabad: फरीदाबाद की नीरांजना पुनिया ने जीती सीनियर नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad: फरीदाबाद की नीरांजना पुनिया ने जीती सीनियर नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप
ग्रेटर फरीदाबाद निवासी प्रतिभाशाली जिम्नास्ट नीरांजना पुनिया ने ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित सीनियर नेशनल आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया है। 25 अप्रैल से 3 मई तक चली इस बेहद प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिता में नीरांजना ने अपनी कला और संतुलन का लोहा मनवाया।
बता दें कि कि नीरांजना ने साल 2025 में इसी प्रतियोगिता की जूनियर कैटेगरी में कांस्य पदक हासिल किया था। नीरांजना ने बताया, पिछले साल जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक न जीत पाने का मलाल मुझे लंबे समय तक था। मैंने तभी ठान लिया था कि अगली बार कोई चूक नहीं करनी है। अब स्वर्ण जीतकर बेहद खुश हूं। नीरांजना की यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि यह सीनियर कैटेगरी में उनका डेब्यू वर्ष है। अपने पहले ही प्रयास में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने साबित कर दिया कि वह आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।