सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Women wearing burqas entered a jewellery shop and fled with a packet of 20 grams of gold.

Morena: बुर्के पहनकर ज्वेलरी शॉप पर पहुंची महिलाएं, 20 ग्राम सोने का पैकेट लेकर फरार; सीसीटीवी में कैद वारदात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: मुरैना ब्यूरो Updated Wed, 06 May 2026 04:52 PM IST
Women wearing burqas entered a jewellery shop and fled with a packet of 20 grams of gold.
मुरैना के सराफा बाजार में स्थित राठी ज्वैलर्स की दुकान पर दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात ने व्यापारियों में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। एक शातिर महिला ग्राहक बनकर दुकान में पहुंची और मौका मिलते ही करीब 20 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर फरार हो गई। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस अब आरोपी महिला की पहचान करने में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना दोपहर की है।बुर्का पहने एक महिला राठी ज्वैलर्स की दुकान पर पहुंची। महिला ने अपना चेहरा पूरी तरह कपड़े से ढक रखा था और आंखों पर काला चश्मा लगा हुआ था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। उसने सामान्य ग्राहक की तरह दुकानदार से सोने के आभूषण दिखाने को कहा। दुकानदार ने भी बिना किसी शक के उसे अलग-अलग डिजाइन के गहने दिखाने शुरू कर दिए।

बताया जा रहा है कि महिला ने काफी देर तक गहनों को ध्यान से देखा और फिर दुकानदार से कुछ अन्य आभूषण दिखाने की मांग की। जैसे ही दुकानदार दूसरे काउंटर की ओर गया, महिला ने मौके का फायदा उठाते हुए सामने रखे सोने के आभूषणों का एक पैकेट उठा लिया। इस पैकेट में करीब 20 ग्राम सोना बताया जा रहा है। चोरी को अंजाम देने के बाद महिला बिना कोई आभूषण खरीदे ही दुकान से बाहर निकल गई।

पढे़ं; इतिहास से उद्योग तक बुरहानपुर की बड़ी छलांग: 800 करोड़ निवेश का एलान, CM यादव बोले- अब यहां बसेंगे बड़े उद्योग

महिला के जाने के बाद दुकानदार को उसके व्यवहार पर शक हुआ। जब उसने गहनों की जांच की, तो एक पैकेट गायब मिला। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें पूरी वारदात साफ तौर पर नजर आई। फुटेज में महिला की हरकतें कैद हो गई हैं, हालांकि उसका चेहरा ढका होने के कारण पहचान करना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। पीड़ित सराफा व्यापारी ने घटना की शिकायत शहर कोतवाली थाने में दर्ज कराई है।

कोतवाली थाना प्रभारी टीआई अमित भदौरिया ने बताया कि राठी ज्वैलर्स की दुकान पर ग्राहक बनकर आई महिला ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और उसी के आधार पर महिला की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद सराफा बाजार के व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है और पुलिस से बाजार में गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

UP Weather Update: मई में ठंड का एहसास, आज यूपी के 45 जिलों में अलर्ट!

06 May 2026

रादौर फायरिंग केस में बड़ी सफलता: फरार आरोपी अमन पुलिस मुठभेड़ में घायल, कुलपुर फाटक के पास एनकाउंटर

06 May 2026

Barmer News: गिरल माइंस में नौकरी से हटाए गए युवाओं के समर्थन में उतरे रविंद्र भाटी, धरना स्थल पर गुजारी रात

06 May 2026

हरदोई: अतरौली में लुटेरों से मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली; चार गिरफ्तार

06 May 2026

वेरका में देर रात फायरिंग से हड़कंप, पुलिस पर भी फायरिंग, एक घायल

06 May 2026
विज्ञापन

VIDEO: अंबेडकरनगर हत्याकांड: दुबई से लौटे नियाज अहम, गांव में गम और गुस्से का माहौल, पुलिसकर्मियों से की चर्चा

06 May 2026

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, पूरी तरह जलकर खाक हुआ वाहन

06 May 2026
विज्ञापन

हरदोई: 25 हजार का इनामी प्रियांशु त्रिवेदी मुठभेड़ में ढेर, सर्राफा व्यापारी लूट में था शामिल

06 May 2026

बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी

अमृतसर में धमाके का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

06 May 2026

अटारी-वाघा बॉर्डर से चार पाकिस्तानी कैदी रिहा

06 May 2026

Balod: शादी की खुशियों के बीच कलयुगी बेटे का तांडव, नशे में धुत होकर माता-पिता पर तलवार से किया हमला

06 May 2026

बल्लभगढ़ में दुकान में लगी भीषण आग, 60 से 70 लाख रुपये का सामान जलकर हुआ खाक

06 May 2026

कानपुर: सजेती में अज्ञात वाहन का कहर, खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक, युवक की मौत और दूसरा घायल

06 May 2026

VIDEO: नकली गहने और जात छुपाने का आरोप, दूल्हा समेत 35 बराती बने बंधक

06 May 2026

हरदोई: बालक का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

06 May 2026

Ujjain: 3000 की डील, फर्जी नाम और पुलिस की सख्ती, जानिए कैसे पकड़ी गई इंजीनियरिंग कॉलेज की 'मुन्नाभाई'

06 May 2026

पठानकोट में अवैध माइनिंग का आरोप, माइनिंग विभाग जांच में जुटा

06 May 2026

अमृतसर में आर्मी कैंप के बाहर ब्लास्ट, टीन की चादर को नुकसान

06 May 2026

कानपुर-सागर हाईवे पर ईको वैन व डंपर की भिड़ंत, फिर एक के बाद एक छह गाड़ियां टकराईं, 16 लोग घायल

06 May 2026

Ujjain News: फल-पंचामृत अभिषेक के बाद सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में दिखा दिव्य श्रृंगार

06 May 2026

Meerut: अवैध मीट की दुकानों पर बड़ी कार्रवाई, एसपी ट्रैफिक ने चलाया विशेष अभियान

05 May 2026

Meerut: हाईवे हादसे में वृद्ध की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली दरोगा पर अभद्रता का आरोप, सपा विधायक अतुल प्रधान बोले- पुलिस की इंसानियत मर चुकी है

05 May 2026

Shamli: तेज़ आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश, घंटों गुल रही विद्युत आपूर्ति

05 May 2026

Meerut: अमृत योजना में हुई लापरवाही पर चेयरपर्सन ने अधिकारियों को लिखा पत्र, लीकेज, अधूरे कनेक्शन और सुस्त कामकाज से बढ़ी परेशानी

05 May 2026

Meerut: अस्थमा दिवस पर जागरूकता का संदेश, स्वस्थ जीवनशैली पर दिया जोर

05 May 2026

जालंधर में बीएसएफ मुख्यालय के बाहर धमाका, स्कूटी में हुआ जोरदार धमाका

05 May 2026

अलीगढ़ स्केटिंग क्लास और अलीगढ़ स्केटिंग क्लब के बीच स्केटिंग खो-खो मैच

05 May 2026

Chandigarh एयरपोर्ट पर फ्लाइट में पावर बैंक फटने से धमाका, 5 लोग घायल

05 May 2026

Bareilly News: महिला डॉक्टर को किया ब्लैकमेल, थाने में लंगड़ाते दिखे आरोपी जिम संचालक

05 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed