{"_id":"69fab808d13e7cf40a001ab9","slug":"video-video-nakal-gahana-oura-jata-chhapana-ka-aarapa-thalha-samata-35-brata-bna-bthhaka-2026-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नकली गहने और जात छुपाने का आरोप, दूल्हा समेत 35 बराती बने बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नकली गहने और जात छुपाने का आरोप, दूल्हा समेत 35 बराती बने बंधक
अंबेडकरनगर जिले के कटका थाना क्षेत्र के खानपुर हुसैनाबाद लखनिया गांव में एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब दूल्हा पक्ष पर नकली गहने लाने और जात छुपाने का आरोप लगा।
मिली जानकारी के अनुसार, गिरीश चंद्र निषाद की बेटी की शादी के लिए बरात 5 मई को बाराबंकी से आई थी। परिवार ने शादी की तैयारियों के लिए करीब दो लाख रुपये का कर्ज लेकर दहेज में मोटरसाइकिल और अन्य सामान जुटाया था।
शादी की रस्में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार चल रही थीं। सुबह सिंदूरदान से पहले गहने चढ़ाने की परंपरा के दौरान मौजूद महिलाओं ने गहनों की जांच की, जिसमें वे नकली पाए गए। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।
लड़की पक्ष ने आरोप लगाया कि दूल्हे की जाति भी छुपाई गई जिससे विवाद और बढ़ गया। गुस्साए ग्रामीणों ने दूल्हा और उसके साथ आए करीब 35 बारातियों को बंधक बना लिया।
बताया जा रहा है कि बरात में शामिल प्रमुख लोगों में दूल्हा सूरज, उसका भाई सावन, फूफा भूपेंद्र, भाभी आरती, बुआ गुड़ा, फूफा की बेटी अनमोल, बहन पायल और पिता ओमप्रकाश शामिल थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को कटका थाने ले जाया गया। इसी दौरान दूल्हे का पिता ओमप्रकाश मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। लड़की के पिता का आरोप है कि यह सुनियोजित धोखाधड़ी का मामला हो सकता है और इसकी गहन जांच होनी चाहिए। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।