{"_id":"69fac0d06ac055579208d3c5","slug":"video-sanitation-workers-strike-in-bahadurgarh-continues-for-the-sixth-day-2026-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा (सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित) के आह्वान पर नगर परिषद बहादुरगढ़ के कच्चे, पक्के और ठेकेदारी में कार्यरत सभी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को छठे दिन भी जारी रही। हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगों में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के 23 व 31 दिसंबर 2025 के आदेशों के अनुसार 5 या 10 साल की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा समाप्त करना और पुरानी पेंशन योजना बहाल करना शामिल है। इसके अलावा कच्चे कर्मचारियों के नियमितीकरण और अन्य मांगों पर ठोस निर्णय लेने की भी मांग की गई।
हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने झज्जर जिले में भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारी राजेश की मौत पर शोक व्यक्त किया और उन्हें “शहीद” का दर्जा देने की मांग की। यूनियन ने मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और एक सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई। इस दौरान सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे और ठेकेदारी कर्मियों ने भी हड़ताल को समर्थन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।