{"_id":"69fac671e3d073a16001a77c","slug":"a-moving-car-caught-fire-the-driver-jumped-out-to-save-his-life-bastar-news-c-1-1-noi1494-4247956-2026-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, पूरी तरह जलकर खाक हुआ वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, पूरी तरह जलकर खाक हुआ वाहन
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 May 2026 10:23 AM IST
Link Copied
दंतेवाड़ा जिले के गायत्री चौक में बीती रात एक कार में चलने के दौरान अचानक से आग लग गई। घटना के तत्काल बाद ही कार चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच पाती कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। इस घटना का वीडियों को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चालक पूरी तरह से सुरक्षित बताया जा रहा है।
मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि बचेली निवासी युवक अपनी कार लेकर जगदलपुर आया हुआ था। वहां से वापस आने के दौरान रात करीब 9.30 जैसे ही गाड़ी दंतेवाड़ा के गायत्री चौक के पास पहुंचा की अचानक गाड़ी से धुआं निकलने लगा। चालक समझ गया कि गाड़ी के अंदर शार्ट सर्किट हुआ है। जिसकी वजह से धुंआ निकल रहा है। गाड़ी में देखते ही देखते आग की लपट निकलने लगा। जब तक लोग समझ पाते कार में लगी आग की लपेटे ऊपर तक जाने लगी। सड़क के बीचोबीच जलती आग के चलते जाम की स्थिति बन गई। फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। लेकिन कार पूरी तरह से खाक हो गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।