{"_id":"69fabf92f54d772a8f03315c","slug":"video-four-pakistani-prisoners-released-from-attari-wagah-border-2026-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"अटारी-वाघा बॉर्डर से चार पाकिस्तानी कैदी रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटारी-वाघा सीमा के रास्ते भारत सरकार ने चार पाकिस्तानी नागरिक कैदियों को रिहा कर उनके देश वापस भेज दिया। सभी कैदी अपनी सजा पूरी करने के बाद आज विधिवत प्रक्रिया के तहत पाकिस्तान रवाना हुए।
रिहा किए गए कैदियों में मोहम्मद इरफान (करीब 40 वर्ष, साहीवाल), मोहम्मद रजा (44 वर्ष, सियालकोट), मोहम्मद हमजा और हुसैन शामिल हैं। इनमें से एक कैदी करीब 10 साल की सजा काट चुका था, जबकि अन्य ने 6 महीने से लेकर 1 साल तक की सजा पूरी की।
प्रोटोकॉल अधिकारियों के अनुसार, केंद्र सरकार से आदेश मिलने के बाद इमिग्रेशन और अन्य संबंधित एजेंसियों ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। पुलिस सुरक्षा में कैदियों को अटारी बॉर्डर तक लाया गया, जहां दस्तावेजी औपचारिकताएं और कस्टम जांच के बाद उन्हें पाकिस्तानी अधिकारियों के हवाले कर दिया गया।
रिहा हुए कैदियों में से मोहम्मद हमजा ने बताया कि वह नशे की हालत में गलती से सीमा पार कर गया था, जिसके बाद उसे भारत में गिरफ्तार कर लिया गया। उसने करीब एक साल एक महीने जेल में बिताया। उसने कहा कि उसके परिवार को भी उसकी गिरफ्तारी की जानकारी नहीं थी और अब वतन लौटकर उनसे मिलने की खुशी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।