{"_id":"69fb280d5d503a6cc50f1e2f","slug":"video-nomination-process-explained-to-aros-of-44-panchayats-in-bhoranj-2026-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: भोरंज की 44 पंचायतों के एआरओ को समझाई नामांकन प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: भोरंज की 44 पंचायतों के एआरओ को समझाई नामांकन प्रक्रिया
विकास खंड भोरंज के अंतर्गत 44 ग्राम पंचायतों में गुरुवार से आरंभ होने वाली नामांकन प्रक्रिया के लिए नियुक्त किए जाने वाले सहायक निर्वाचन अधिकारियों के लिए बुधवार को यहां मिनी सचिवालय में दूसरे दौर का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भोरंज के एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी शशिपाल शर्मा ने सहायक निर्वाचन अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में नामांकन प्रक्रिया और निर्वाचन से संबंधित अन्य सभी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की और इन सभी प्रक्रियाओं को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सौहार्दपूर्वक संपन्न करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर पंचायत में इन सभी प्रक्रियाओं को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सौहार्दपूर्वक संपन्न करवाने की जिम्मेदारी सहायक निर्वाचन अधिकारियों पर रहेगी। नामांकनपत्र जमा करने की प्रक्रिया के दौरान आवश्यक दस्तावेजों, प्रपत्र-18क, 18ख, 19 और अन्य प्रपत्रों के बारे में भी एसडीएम ने विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंचायत सदस्य के लिए जमानत राशि 100 रुपये है। आरक्षित वर्गों और महिलाओं के लिए यह राशि 50 रुपये निर्धारित की गई है। प्रधान और उपप्रधान के पदों की जमानत राशि 150 रुपये होगी। महिला प्रत्याशी और अन्य आरक्षित वर्गों के लिए यह 75 रुपये होगी। नामांकन के समय आरक्षित वर्ग के प्रत्याशी को अपना जाति प्रमाणपत्र देना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।