{"_id":"69fb2697e15c2398a8036a0e","slug":"video-final-rehearsal-of-assistant-election-officers-held-in-bangana-for-panchayat-elections-2026-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: पंचायत चुनाव के लिए बंगाणा में हुई सहायक निर्वाचन अधिकारियों की अंतिम रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: पंचायत चुनाव के लिए बंगाणा में हुई सहायक निर्वाचन अधिकारियों की अंतिम रिहर्सल
उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से बुधवार को उपमंडल अधिकारी कार्यालय बंगाणा के सभागार कक्ष में सहायक निर्वाचन अधिकारियों की अंतिम रिहर्सल आयोजित की गई। रिहर्सल की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी बंगाणा सोनू गोयल ने की। रिहर्सल के दौरान चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी आवश्यक बिंदुओं पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं, चुनाव सामग्री वितरण, मतदान अभिलेखों के संधारण, मतगणना प्रक्रिया तथा आदर्श आचार संहिता के प्रभावी अनुपालन को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। उपमंडलाधिकारी सोनू गोयल ने कहा कि पंचायत चुनाव लोकतंत्र की मूल भावना से जुड़े होते हैं तथा इन्हें निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर डॉ. राम मूर्ति एवं प्रिंसिपल संजीव पराशर ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।