Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Shamli News
›
Shamli: Interstate Vehicle Theft Gang Member Arrested, 14 Stolen Bikes Recovered from UP, Haryana and Delhi
{"_id":"69fb2115aef65ff97204fbfa","slug":"video-shamli-interstate-vehicle-theft-gang-member-arrested-14-stolen-bikes-recovered-from-up-haryana-and-delhi-2026-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, यूपी-हरियाणा-दिल्ली से चोरी की 14 बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, यूपी-हरियाणा-दिल्ली से चोरी की 14 बाइक बरामद
शामली जनपद में कैराना कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दिल्ली, हरियाणा और यूपी से चुराई गई 14 बाइकें बरामद हुई। आरोपी के दो साथी वांछित है, जिनकी तलाश की जा रही है।
एसपी एनपी सिंह ने कैराना थाने में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि कैराना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कैराना-शामली बाईपास पुल के निकट चेकिंग के दौरान एक आरोपी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नदीम निवासी गांव लिलौन थाना कोतवाली शामली बताया। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया। उसकी निशानदेही पर भूरा-बराला रोड स्थित बंद पड़ी पटाखा फैक्ट्री के खंडहर से चोरी की बाइकें बरामद की गईं।
एसपी ने बताया कि आरोपी एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का सदस्य है, जो अपने साथियों शारिक उर्फ जीफा निवासी कैराना और परवेज उर्फ फौजी निवासी ग्राम कुरडी थाना छपरौली जनपद बागपत के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से दिल्ली, हरियाणा और यूपी के क्षेत्रों से बाइकें चोरी करता था। चोरी के बाद वाहनों को अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर बाद में अवैध रूप से बेचकर आर्थिक लाभ कमाता था। आरोपी पर पूर्व में पांच मामले दर्ज हैं। उसके वांछित साथियों की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।