{"_id":"69fb1f8a6392bf13a40e6285","slug":"video-kullu-10-ncc-air-wing-anos-promoted-brigadier-harpreet-singh-conducts-inspection-2026-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: एनसीसी एयरविंग के 10 एएनओ पदोन्नत, ब्रिगेडियर हरप्रीत सिंह ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: एनसीसी एयरविंग के 10 एएनओ पदोन्नत, ब्रिगेडियर हरप्रीत सिंह ने किया निरीक्षण
जिला कुल्लू के भुंतर स्थित एनसीसी एयरविंग यूनिट हैडक्वार्टर में बुधवार को महत्वपूर्ण गतिविधि आयोजित की गई, जिसमें हिमाचल प्रदेश एनसीसी ग्रुप हैडक्वार्टर शिमला के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर हरप्रीत सिंह ने दौरा कर व्यवस्थाओं और प्रशिक्षण कार्यों का जायज़ा लिया। दौरे के दौरान एनसीसी एयरविंग के दस एसोसिएट एनसीसी अधिकारियों (एएनओ) को थर्ड ऑफिसर से पदोन्नत कर सेकंड ऑफिसर का रैंक प्रदान किया गया। पदोन्नत होने वालों में चंद्रशेखर, मनोज शर्मा, कर्म चंद, कमल देव, उदय सिंह कंवर, विनय कुमार, हरदेव देष्टा, गौरव मेहरा, हेमी ठाकुर और सुमन कुमारी शामिल हैं। एनसीसी यूनिट-1 एचपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी कुल्लू के कमान अधिकारी विंग कमांडर कुणाल शर्मा ने बताया कि यह पदोन्नति एनसीसी महानिदेशालय के दिशा-निर्देशों के तहत की गई है, जिससे अधिकारियों का मनोबल बढ़ेगा और प्रशिक्षण व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। ब्रिगेडियर हरप्रीत सिंह ने निरीक्षण के दौरान सिमुलेटर वायरस एसडब्ल्यू-80, एयरोमॉडलिंग, ड्रोन सिमुलेटर फ्लाइंग तथा भुंतर एयरपोर्ट स्थित एनसीसी हैंगर का भी अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के एयरविंग एनसीसी कैडेटों से संवाद कर उन्हें एनसीसी और भारतीय सेना में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर फ्लाइंग ऑफिसर चमन लाल, क्रांति सिंह, एसोसिएट एनसीसी अधिकारी राम लाल शर्मा सहित देवी लाल व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।