{"_id":"69fb7515cb811ea5910f4d43","slug":"video-one-accused-arrested-in-robbery-case-2026-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: पुलिस मुठभेड़ में धरा गया आरोपी, लूट मामले में था वांछित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: पुलिस मुठभेड़ में धरा गया आरोपी, लूट मामले में था वांछित
यमुनानगर में बीते 27 अप्रैल को कमानी चौक के पास हुई लूट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस मामले में वांछित इनामी बदमाश मोनू उर्फ मुन्शी, निवासी हरि नगर, को अपराध शाखा-1 की टीम ने मुठभेड़ के दौरान काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश लगातार की जा रही थी।
सूचना के आधार पर अपराध शाखा की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान आरोपी ने भागने का प्रयास किया। इसी दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया।
घायल आरोपी को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर ले जाया जा रहा है, जहां उसका इलाज जारी रहेगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद इस लूट मामले से जुड़े अन्य खुलासे भी हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।