फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Plywood trader's house robbed after security guard held hostage

Yamuna Nagar News: सुरक्षा कर्मचारी को बंधक बनाकर प्लाईवुड कारोबारी के घर में लूट

Sun, 02 Aug 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 02 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Plywood trader's house robbed after security guard held hostage
जानकारी देते रोशन लाल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्रोफेसर कॉलोनी में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने प्लाईवुड कारोबारी के घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया। तीन युवक और एक नकाबपोश महिला सुरक्षा कर्मचारी को बंधक बनाकर पीटा और चाबियां छीनकर महज तीन मिनट से भी कम समय में रुपये और जेवरात से भरा बैग लेकर काले रंग की कार में भाग गए। थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव सुघ निवासी रोशन लाल ने पुलिस को बताया कि वह कई वर्षों से प्रोफेसर कॉलोनी निवासी प्लाईवुड कारोबारी भुवनेश्वर बंसल के घर पर सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत हैं। घटना के समय भुवनेश्वर बंसल अपने परिवार के साथ बिजनेस टूर पर दिल्ली गए हुए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच एक काले रंग की कार में तीन युवक और एक महिला घर के बाहर पहुंचे। रोशन लाल के अनुसार पहले एक युवक उसके पास आकर बैठ गया और मकान की चाबी मांगने लगा। इसी दौरान दूसरा युवक घर की ओर बढ़ने लगा। जब उसने रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे पकड़ लिया, चाकू दिखाकर धमकाया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे कमरे में बंद कर दिया और उसकी पैंट से चाबियों का छल्ला निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक आरोपी चाकू लेकर कमरे के बाहर खड़ा रहा, जबकि अन्य तीन घर के अंदर घुस गए। सीसीटीवी फुटेज में महिला मुख्य दरवाजे का ताला खोलते हुए दिखाई दे रही है। फुटेज के अनुसार बदमाश तीन मिनट से भी कम समय में घर के अंदर से एक बैग लेकर बाहर निकल आए और कार में बैठकर भाग गए।
बताया जा रहा है कि बैग में नकदी और जेवरात थे, हालांकि चोरी हुए सामान की वास्तविक कीमत का अभी खुलासा नहीं किया गया है। जाते समय आरोपी सिक्योरिटी गार्ड के कमरे का कुंडा भी खोल गए। पुलिस को आशंका है कि वारदात में किसी ऐसे व्यक्ति की भूमिका हो सकती है, जिसे घर की अंदरूनी व्यवस्था और कीमती सामान रखे जाने की जानकारी थी। इतनी कम अवधि में सीधे उस स्थान तक पहुंचना और सामान लेकर निकल जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। कारोबारी शनिवार देर शाम अपने घर पर पहुंचे तो पुलिस ने उनसे पूछताछ की।

सीसीटीवी फुटेज से लगाया जा रहा सुराग
थाना शहर यमुनानगर प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज में कार से तीन युवक और एक महिला आते दिखाई दे रहे हैं। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

जानकारी देते रोशन लाल। संवाद

जानकारी देते रोशन लाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed