{"_id":"6a6e3b03390b3f8afa00442e","slug":"two-people-injured-in-collision-between-thar-and-tractor-trolley-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-160571-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: थार और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: थार और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में दो लोग घायल
Sat, 01 Aug 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
रादौर के एसके रोड पर सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त थार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। शहर के कर्ण ढाबे के पास शनिवार सुबह थार और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर हो गई। हादसे में थार क्षतिग्रस्त हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने पुलिस की सहायता से सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हादसा सुबह करीब पांच बजे एसके रोड पर हुआ। बताया जा रहा है कि त्रिवेणी चौक के पास बने अधूरे डिवाइडर पर किसी प्रकार का संकेतक बोर्ड और स्ट्रीट लाइट नहीं लगी हुई है। सुबह के समय अंधेरा होने के कारण थार चालक को डिवाइडर दिखाई नहीं दिया। तेज गति के कारण थार डिवाइडर पर चढ़कर अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि थार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधूरे पड़े डिवाइडर हादसों का कारण बन रहे हैं। डिवाइडर पर न तो चेतावनी संकेत लगाए गए हैं और न ही रोशनी की व्यवस्था की गई है। रादौर से अलीपुरा पुलिस नाके तक सड़क पर डिवाइडर का निर्माण पूरा किया जाना चाहिए।