{"_id":"6a6e3ccd20165a39a60366fd","slug":"police-are-cross-checking-the-sequence-of-events-with-the-jeweller-and-his-son-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-160563-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सराफ और बेटे से घटनाक्रम का मिलान कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सराफ और बेटे से घटनाक्रम का मिलान कर रही पुलिस
Sun, 02 Aug 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
खुंडेवाला में हुई लूट के बाद मौके पर जांच करती पुलिस। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र में अमृतसर के सराफ से सोना लूटने की वारदात के 24 घंटे बाद भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत होने के कारण पूरे घटनाक्रम की गहनता से पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने मामले के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित कर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
पुलिस की एक टीम घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जबकि दूसरी टीम तकनीकी साक्ष्य जुटाने और कारोबारी के मोबाइल लोकेशन, यात्रा मार्ग व अन्य तथ्यों का विश्लेषण कर रही है। तीसरी टीम घटना के समय कारोबारी के साथ मौजूद उसके बेटे इंद्रवीर से लगातार पूछताछ कर घटनाक्रम का मिलान कर रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान सोने की मात्रा और घटनाक्रम को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आई है, जिससे पुलिस का संदेह और गहरा गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर कारोबारी की कार का फोरेंसिक तरीके से निरीक्षण कर अहम साक्ष्य भी जुटाए हैं। इसके अलावा वारदात के संभावित रूट पर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि बदमाश किस दिशा से आए और किस ओर भागे।
विज्ञापन
घायल कारोबारी जयपाल सिंह को सिविल अस्पताल से उपचार के बाद छुट्टी मिल गयी है। जयपाल ने पुलिस को बताया कि दो बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल और चाकू के बल पर वारदात को अंजाम दिया व विरोध करने पर उनके पेट में चाकू मार दिया। हालांकि पुलिस अभी इस बयान की भी अन्य साक्ष्यों से पुष्टि कर रही है।
एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। वारदात संदिग्ध प्रतीत होने के कारण सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद ही एफआईआर दर्ज करने सहित आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सोने के बिल और वजन की जांच में जुटी पुलिस
सर्राफा कारोबारी से लूट मामले में पुलिस अब सोने के बिल, खरीद संबंधी दस्तावेज और उसकी वास्तविक मात्रा की गहन जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि सोना कहां से लिया गया था, उसके बिल और परिवहन संबंधी रिकॉर्ड क्या हैं और किन ज्वेलर को इसकी डिलीवरी होनी थी। जांच के दौरान सोने के वजन को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आने पर पुलिस बिलों, दस्तावेजों और संबंधित लोगों के बयानों का मिलान कर पूरे घटनाक्रम की सत्यता की पड़ताल कर रही है।
कारोबारियों से भी जानकारी जुटा रही पुलिस
पुलिस अब उन सर्राफा कारोबारियों से भी जानकारी जुटा रही है, जिनके नाम डिलीवरी के लिए बताए गए हैं। जांच की जा रही है कि क्या वास्तव में उन्हें सोना पहुंचाया जाना था और क्या उन्होंने पहले से भुगतान किया था। पुलिस डिलीवरी रिकॉर्ड, भुगतान और संबंधित दस्तावेजों का मिलान कर पूरे घटनाक्रम की सच्चाई तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।