फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   KRP training will strengthen children's understanding and learning ability.

Yamuna Nagar News: केआरपी प्रशिक्षण से बच्चों की समझ और सीखने की क्षमता होगी मजबूत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
KRP training will strengthen children's understanding and learning ability.
करनाल। शिक्षा विभाग की ओर से डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन में चल रहा केआरपी प्रशिक्षण के तीसरे दिन हिंदी विषय पर प्रशिक्षण रहा। निपुण मिशन के तहत दिए जा रहे इस प्रशिक्षण में शिक्षकों को ऐसे तरीके सिखाए जा रहे हैं, जिससे बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत हो सके।
विज्ञापन

ओपन एंडेड प्रश्नों और रचनात्मक लेखन पर जोर दिया जा रहा है, जिससे बच्चे रटने के बजाय विषय को समझकर विचार व्यक्त करना सीखेंगे। इससे सोचने, समझने और विश्लेषण करने की क्षमता विकसित होगी। टीएलएम, प्रोजेक्टर और अन्य उपकरणों के उपयोग से कक्षाएं रोचक बनेंगी। टाइम ऑन टास्क जैसे विषयों के माध्यम से शिक्षकों को समय का बेहतर उपयोग करना सिखाया जा रहा है। बच्चों में पढ़ने की आदत भी विकसित की जा रही है।
विज्ञापन


निपुण समन्वयक अंशुल ने बताया कि निपुण टीचर ऐप, डैशबोर्ड और पैरंट ऐप के माध्यम से छात्रों की प्रगति पर नजर रखी जा सकेगी। इससे अभिभावकों की भागीदारी बढ़ेगी और बच्चों को व्यक्तिगत स्तर पर फीडबैक मिल सकेगा। जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा और निपुण सदस्य अर्पित ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और शैक्षणिक गुणवत्ता को परखा। प्रशिक्षण में डॉ. नरेंद्र कुमार बाल्यान, डॉ. बलराज स्नेही, डॉ. सुशील कुमार, अजय सिंह, डॉ. सतीश रंगा सहित अन्य ने अहम भूमिका निभाई। नोडल अधिकारी बीईओ संजीव, निपुण समन्वयक अंशुल और प्राचार्या मनदीप शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed