{"_id":"69fb1c9f8709d312870ac2d0","slug":"video-congress-protested-against-the-drinking-water-problem-2026-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: पेयजल समस्या के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन कर जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: पेयजल समस्या के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन कर जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय का किया घेराव
भिवानी शहर में गहराते पेयजल संकट और सत्तासीन भाजपा सरकार की संवेदनहीनता के खिलाफ बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यालय का घेराव कर चेतावनी दी।
प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप जोगी ने किया। इस अवसर पर भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप जोगी ने कहा कि भाजपा शासन में आमजन को पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी दर-दर भटकना पड़ रहा है। सरकार का पूरा ध्यान केवल पूंजीपतियों की तिजोरियां भरने पर है, जबकि आम नागरिक भीषण गर्मी में पानी की एक-एक बूंद के लिए त्राहि-त्राहि कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द पानी सप्लाई सुचारू नहीं हुई वे जनस्वास्थ्य विभाग को ताला जड़ने पर मजबूर होंगे। जिसके बाद भी सप्लाई सुचारू नहीं हुई विधायक व सांसद आवास का भी घेराव करने पर मजबूर होंगे।
उन्होंने अफसरशाही पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार का अधिकारियों पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। जब प्यासी जनता अपनी समस्या लेकर अधिकारियों को फोन करती है, तो साहब फोन उठाना तक मुनासिब नहीं समझते। इस अवसर पर प्रधान ईश्वर शर्मा, नरेश तंवर जीएम, इंटक प्रधान रामोतार खोरड़ा, अनुप बड़ेसरा, एससी सैल प्रधान शिवकुमार चांगिया, विरेंद्र वाल्मीकि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।