{"_id":"6a6e4c47363c4d6ab90c695b","slug":"deadline-for-admission-to-cblu-undergraduate-courses-extended-to-august-10-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-154746-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सीबीएलयू के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 10 अगस्त तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सीबीएलयू के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 10 अगस्त तक बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जुलाई से बढ़ाकर 10 अगस्त कर दी है। विद्यार्थियों के व्यापक हित को देखते हुए कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी ने प्रवेश तिथि बढ़ाने को मंजूरी दी है।
विश्वविद्यालय की एडमिशन कमेटी के चेयरमैन प्रो. सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि यह निर्णय उन पात्र अभ्यर्थियों को अतिरिक्त अवसर देने के उद्देश्य से लिया गया है जो किसी कारणवश निर्धारित अवधि में प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के संबंधित शिक्षण विभागों से संपर्क कर अथवा निर्धारित प्रवेश प्रक्रिया के अनुसार रिक्त सीटों की उपलब्धता और पात्रता शर्तों के अधीन 10 अगस्त तक प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर इस अवसर का लाभ उठाएं।